Explore

Search

September 17, 2026 3:28 am

गुरुवार को सिंघिया प्रखंड के 3पंचायत में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा

गुरुवार को सिंघिया प्रखंड के 3पंचायत में श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र के वारी , लीलहौल एवं बंगरहट्टा पंचायत में दिनांक 03.09.2026 (गुरुवार) को “श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर” का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर के लिए स्थान,समय, कर्मी शिविर प्रभारी एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। लिलहौल पंचायत में पंचायत सरकार भवन लिलहौल में, वारी पंचायत में मध्य विद्यालय मोहद्दीपुर मे, बंगरहट्टा पंचायत में पंचायत सरकार भवन बंगरहट्टा में “श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर” का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा। लिलहौल पंचायत के लिए शिविर प्रभारी सत्यम कुमार प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सिंधिया, वारी पंचायत के लिए शिविर प्रभारी संजय कुमार सिंह कृषि समन्वयक एवं बंगरहट्टा के लिए शिविर प्रभारी सुमन कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका है। जबकि दंडाधिकारी के रूप में वारी पंचायत के लिए प्रेमचंद राय, कृषि समन्वयक एवं बंगरहट्टा पंचायत के लिए दंडाधिकारी राजीव कुमार, कृषि समन्वयक की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, सिंधिया द्वारा प्रखंड के सभी पदाधिकरियों एवं पंचायत स्तरीय कर्मियों को इस आशय की पत्र के माध्यम दे दी गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!