7 जुलाई को सहयोग शिविर को लेकर सिंघिया बीडीओ विवेक रंजन ने लोगों को किया जागरूक
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में आगामी 7 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने फुलहरा एवं लिलहौल ग्राम पंचायत के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की।
बीडीओ विवेक रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, या फिर राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र अथवा अन्य किसी सरकारी सेवा से संबंधित समस्या है, तो वह निर्धारित तिथि को शिविर में आवेदन देकर अपनी समस्या दर्ज करा सकता है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहयोग शिविर में पहुंचें, ताकि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर सकें। बीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ समय पर मिले और किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। इसके लिए सहयोग शिविर एक प्रभावी पहल साबित होगा।



Total Users : 10140593
Views Today : 3566