Singhia News मारपीट में एक व्यक्ति घायल पीएचसी में एडमिट
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के वारी ग्राम में हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया है जिसे परिजनों ने इलाज करवाने हेतु सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी में एडमिट करवाया है जहां उपस्थित डॉक्टर अविनाश तिवारी ने इलाज किया है उक्त घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के वारी ग्राम के नरेश मल्लिक के रूप में किया गया है।मारपीट के बारे में पीड़ित व्यक्ति और उसकी पत्नी ने बताया कि पड़ोसी लोग काफी दबंग है और यहां से भगाने के उद्देश्य से मारपीट की घटना किया है जबकि इससे पूर्व में भी मारपीट की घटना कर चुका था ।इस घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि किसी प्रकार की जानकारी पुलिस को भी दिया गया है यदि पीड़ित व्यक्ति लिखित आवेदन देगा तो जांच पड़ताल कर विधि संवत कारवाई की जाएगी



Total Users : 10157320
Views Today : 168