Explore

Search

January 23, 2026 6:58 pm

SSP NAINITAL ने थाना बेतालघाट में “जन-संवाद” के माध्यम से सुनी फरियादियों की गुहार. पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बने

SSP NAINITAL ने थाना बेतालघाट में “जन-संवाद” के माध्यम से सुनी फरियादियों की गुहार. पीड़ितों के लिए उम्मीद की किरण बने SSP NAINITAL, जन संवाद कार्यक्रम ने पुलिस और जनता के बीच मिटाई दूरियां. आगंतुकों ने खुल कर बताई अपनी समस्याएं, SSP NAINITAL ने मौके पर निकाला समाधान. SSP के व्यवहार से गदगद हुए क्षेत्रवासी, गर्मजोशी से किया स्वागत, पुलिस पर जनता के भरोसे की नींव मजबूत कर रहे SSP नैनीताल. बाजार भ्रमण कर लोकल फॉर वोकल को चरितार्थ करते हुए स्थानीय उत्पाद क्रय कर बढ़ाया स्थानीय किसानों/ काश्तकारों का हौसला.

बेतालघाट (उत्तराखण्ड )-14, दिसंबर 2025
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा प्रकृति की गोद में बैठे सुदूरवर्ती थाना बेतालघाट जाकर क्षेत्र की जनता के साथ “जन संवाद”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम प्रांतीय व्यापार मंडल बेतालघाट द्वारा कुमाऊनी रीति रिवाज से एसएसपी नैनीताल का स्वागत किया गया। एसएसपी नैनीताल द्वारा बेतालघाट को मनमोहक तथा प्रकृति का एक नायाब तोहफा बताते हुए सराहना की गई।

इसके उपरांत “जन संवाद” के दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। एसएसपी नैनीताल के सरल स्वभाव तथा मित्रवत व्यवहार को देखकर फरियादियों ने बेहिचक अपनी समस्याओं को रखा। उम्मीदें लेकर पहुँचे फरियादियों की भीड़ में SSP नैनीताल ने हर शिकायतकर्ता को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके आवेदनों को लिया। उन्होंने सिर्फ समस्याएँ नहीं सुनीं, बल्कि मौके पर ही कई शिकायतों के निवारण की नींव भी रख दी।
जुआ खेले जाने की शिकायत पर थानाध्यक्ष बेतालघाट को जुआ संचालक व संरक्षक दोनों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पुलिस चौकी बनाने एवं पुलिस स्टाफ बढ़ाने के सुझाव पर एसपी क्राइम, एसपी दूरसंचार तथा क्षेत्राधिकारी भवाली को सर्वे करने के निर्देश दिए गए, रूप रेखा तैयार कर एरिया कवर हेतु फिलहाल देखरेख चौकी बनाने, तथा बाद में स्थाई चौकी बनाने आश्वासन दिया गया।
फायर स्टेशन नहीं होने की समस्या पर थाने के बगल में भूमि का चयन कर मिनी फायर स्टेशन का प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया। स्कूली बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत (प्रातः 08 से 10, तथा सायं 03 से 05) भारी वाहन /डंपरों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित

स्कूल जाने/ छुट्टी के समय खनन के डंपर चलने की समस्या पर एसपी यातायात तथा थाना प्रभारी को ट्रांसपोर्टर संग गोष्ठी आहूत कर वरिष्ठ नागरिकों तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल जाने/ छुट्टी के समय (प्रातः 08 से 10, तथा सायं 03 से 05) भारी विशेषकर डंपरों का बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए।

नियमों उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी। आमजन को भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो लेकर कार्यवाही हेतु पुलिस को भेजने हेतु अवगत कराया गया, ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा शिकायतें सुनी जा रही हैं, लेकिन अब सिर्फ आश्वासन नहीं, हमें गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण चाहिए। फरियादियों की शिकायतों का तत्परता से निवारण करना नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

SSP नैनीताल की इस सक्रिय पहल ने साफ संदेश दिया है कि नैनीताल पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

थाने का निरीक्षण तथा कर्मचारियों का सम्मेलन

इसके उपरांत SSP नैनीताल द्वारा थाना बेतालघाट का निरीक्षण किया गया, तथा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय व भोजनालय का भ्रमण कर कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। तदोपरांत कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

बाजार भ्रमण तथा यातायात व्यवस्था का जायजा

अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान SSP नैनीताल द्वारा बेतालेश्वर मंदिर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
स्थानीय बाजार बेतालघाट का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बाजार भ्रमण के दौरान SSP नैनीताल बेतालघाट कस्बे की सुंदरता को देखकर अभिभूत हो गए तथा लोकल फॉर वोकल को चरितार्थ करते हुए, तथा जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने व स्थानीय काश्तकारों/ किसानों के मनोबल को बढ़ाने के लिए स्थानीय उत्पाद, मडुवा, ऑर्गेनिक मसाले इत्यादि क्रय किए गए।

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, वाचक देवेंद्र सिंह राजपूत, स्टेनो साधना, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रताप बोरा मंडल अध्यक्ष भाजपा बेतालघाट, अतुल भंडारी प्रांतीय खंड व्यापार मंडल अध्यक्ष, तारा भंडारी देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष, चंपा जलाल, चित्रा गैड़ा, ललिता जोशी, गीता बोरा, धर्मा देवी (ग्राम प्रधान) आशा आर्या (ग्राम प्रधान) सुशीला बधानी, मीना आर्या, आनंद सिंह रावत, कीर्ति वल्लभ भंडारी, रंजीत भंडारी, गोपाल बोहरा, दीवान तड़ियाल, महेंद्र सिंह गैड़ा, राजेंद्र गैड़ा, अखिलेश कुमार, मीनाक्षी आर्य (ग्राम प्रधान) गणेश आर्य (ग्राम प्रधान) कैलाश पंत, दिलीप सिंह नेगी, दीपू पडियार तथा नीमा बोहरा आदि मौजूद रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!