Explore

Search

August 26, 2026 11:59 pm

शिवहर में स्कूली वाहनों पर सख्ती: 22 वाहनों का चालान, ₹75 हजार जुर्माना

शिवहर में स्कूली वाहनों पर सख्ती: 22 वाहनों का चालान, ₹75 हजार जुर्माना

शिवहर, 02 मई 2026:

जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में स्कूली वाहनों की सघन जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कुमार रवि के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सड़कों पर चल रही निजी स्कूलों की बसों और वैनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई। इस दौरान फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण कागजातों की वैधता की जांच के साथ-साथ सुरक्षा उपकरण जैसे अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट-एड बॉक्स की स्थिति भी परखी गई। इसके अलावा वाहनों में स्पीड गवर्नर की कार्यशीलता, सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन तथा चालकों के लाइसेंस और अनुभव की भी जांच की गई।

जांच के दौरान कई वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई, जिस पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मौके पर ही जुर्माना लगाया। कुल 30 वाहनों की जांच में 22 वाहनों का चालान करते हुए करीब 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अनफिट वाहनों को सड़कों पर न उतारे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!