Explore

Search

June 27, 2026 9:55 am

लगमा मेला में छुराबाजी में घायल व्यक्ति ने 7लोगो पर केश दर्ज करवाया

लगमा मेला में छुराबाजी में घायल व्यक्ति ने 7लोगो पर केश दर्ज करवाया

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा ग्राम स्थित दुर्गा मेला में हुई छुरा बाजी की घटना में 7लोगों पर केश दर्ज कराया गया है इस मामले को लेकर लगमा निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ बिकाऊ सिंह के पुत्र मनीष कुमार ने डीएमसीएच में इलाजरत के दौरान बेंता थाने के पुलिस पदाधिकारी के समझ फर्द व्यान दिया है  कि 2 अक्टूबर को लगमा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गया था जिसमें मेरे साथ पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर जान मारने की नीयत से छुरा भौंककर मारपीट की घटना किया गया जिसमें वे अपने गांव के ही धर्मेंद्र सिंह उर्फ टुनटुन सिंह अरविंद सिंह अरुण सिंह ऋषि सिंह शशि सिंह आशुतोष कुमार और हर्ष कुमार को आरोपित किया है वहीं सिंघिया के थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने फर्द व्यान के आधार पर केश दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है वहीं पीड़ित परिजन विकाश सिंह कारवाई करने तथा गिरफ्तारी करने में लापरवाही बरतने की बात बता कर आरोपित अभियुक्त को गिरफ्तार करने की मांग किया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!