Explore

Search

June 27, 2026 9:02 pm

स्वर्गीय अधिवक्ता गंगेश सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

स्वर्गीय अधिवक्ता गंगेश सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर (सिंघिया) – समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत कुंडल पंचायत निवासी समाजसेवी व अधिवक्ता स्वर्गीय गंगेश सिंह की पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चाहनेवालों, परिजनों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय गंगेश सिंह, जो कि स्थानीय पत्रकार बबलू सिंह के पिता थे, समाज में अपने सामाजिक कार्यों और विधिक सेवाओं के लिए सम्मानित माने जाते थे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर हसनपुर के पूर्व विधायक राज कुमार राय, विजय यादव, पत्रकार चंदन कुमार सिंह, पंकज कुमार, शशि झा, पुलिस मित्र कंचन सिंह, राजेश कुमार राजू, कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख रौशन सिंह, राकेश सिंह, पूर्व उप प्रमुख बैजू सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

सभी ने स्वर्गीय सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में न्याय और सेवा की जो भावना जगाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!