Explore

Search

October 13, 2026 7:14 am

लिलहौल पंचायत के वार्ड-4 में गहराया जल संकट, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी

लिलहौल पंचायत के वार्ड-4 में गहराया जल संकट, पेयजल के लिए परेशान ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लिलहौल ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-4 में जल संकट गहराने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। वार्ड में जल-नल योजना के तहत नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकांश घरों में लगे चापाकल भी भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण सूख चुके हैं। ऐसे में परिवारों को पीने, खाना बनाने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए पानी जुटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

उप सरपंच विजय पासवान समेत कई ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब जल-नल योजना के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से वार्ड की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर स्थायी समाधान निकालने की अपील की है, ताकि लोगों को इस भीषण जल संकट से राहत मिल सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!