Explore

Search

October 25, 2026 12:59 am

9 बेड के ICU के संचालन से अब कुमाऊं के गंभीर मरीजों को हायर सेंटर या प्राइवेट अस्पतालों का रुख नही करना पड़ेगा

9 बेड के ICU के संचालन से अब कुमाऊं के गंभीर मरीजों को हायर सेंटर या प्राइवेट अस्पतालों का रुख नही करना पड़ेगा

हल्द्वानी 4 दिसम्बर 2025

करीब 2 करोड़ की लागत से हल्द्वानी के बेस अस्पताल में बने ICU का गुरुवार से संचालन शुरू हो गया है, ये ICU 9 बेड का है, इस ICU में आधुनिक मशीनें लगायी गयी है, सबसे बड़ी बात यह है की इस ICU के संचालन से सीमान्त इलाकों से आये गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों, हायर सेंटर का रुख नही करना पड़ेगा।

इस ICU का उद्घाटन गुरुवार को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा इस ICU में एक्सपर्ट डॉक्टऱ, अनुभवी नर्सिंग स्टाफ को रखा गया हैं, ICU का संचालन 24 घंटे एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में होगा।
इस अवसर पर महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि बेस अस्पताल में आईसीयू बनने से यहां की जनता के साथ ही विशेष रूप से गरीबों को इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र पंत ने अवगत कराया कि ICU में 4 एनेस्थेटिक डॉक्टऱ और चार अनुभवी नर्सिंग स्टाफ की तैनाती की गई है, इसके अलावा 3 सर्जन, 3 फिजिसियन रोटेसन के आधार पर तैनात होंगे, उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल हल्द्वानी में 9 बेड के ICU का संचालन शुरू होने से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार आएगा। जिन गंभीर मरीज़ो को इलाज़ के लिये हायर सेंटर का रुख करना पड़ता था उनको अब ICU की सुविधा हल्द्वानी बेस अस्पताल में मिलेगी।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस चिकित्सालय सहित विभिन्न चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ अन्य जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!