खगड़िया में वायरल वीडियो मामले में युवक गिरफ्तार, नशे की हालत में पोस्ट करने की कबूली बात
खगड़िया पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 20 मार्च 2026 को फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला साइबर, सोशल मीडिया और आईटी सेल की टीम ने वीडियो की जांच शुरू की और तकनीकी जानकारी जुटाकर संबंधित थाना को कार्रवाई के निर्देश दिए।
जांच के दौरान बहादुरपुर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का सत्यापन किया, जिसमें सामने आया कि वीडियो पोस्ट करने वाला युवक अंकित कुमार उर्फ चितरंजन राज, पेo शशिभूषण जायसवाल, ग्राम शुंगा, थाना बहादुरपुर (अलौली), जिला खगड़िया का निवासी है।
इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय युवक नशे की हालत में पाया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने नशे की हालत में गलत पोस्ट कर दिया था।
इस मामले में बहादुरपुर थाना कांड संख्या 498/26, दिनांक 20.03.2026 के तहत बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम की धारा 37 के अंतर्गत केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें और किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से






Total Users : 10077737
Views Today : 521