बिहार दिवस पर सिंघिया के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सम्मानित, डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र
बिहार दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिले के पटेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में सिंघिया प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सत्यम कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी (DM) रोशन कुशवाहा द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।
इस मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह , एडीएम ब्रजेश कुमार समेत कई वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सम्मानित अधिकारियों का हौसला बढ़ाया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे और क्षेत्र के विकास में योगदान देंगे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में “जय बिहार” के नारों से वातावरण गूंज उठा और बिहार दिवस का उत्साह देखने लायक रहा।

Total Users : 10222698
Views Today : 4066