न्योरीघाट के महादलित परिवार वासगीत पर्चा की मांग को लेकर पहुंचे अंचल कार्यालय
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर क्योटहर पंचायत के न्योरीघाट गांव के महादलित परिवार गुरुवार को वासगीत पर्चा की मांग को लेकर सिंघिया अंचल कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए जल्द वासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की मांग की।
ग्रामीण अशोक कुमार मल्लिक, अजय कुमार मल्लिक समेत कई लोगों ने बताया कि वे लोग पिछले करीब 40 वर्षों से न्योरीघाट में रह रहे हैं। अब करेह नदी के तटबंध पर निर्माण कार्य शुरू होने वाला है, जिसके कारण उन्हें वहां से हटने की सूचना दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई निजी जमीन नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि आसपास सरकारी जमीन उपलब्ध रहने के बावजूद अब तक उन्हें वासगीत पर्चा नहीं मिल सका है। इसी मांग को लेकर वे अंचल कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर जिला स्तर पर भी आवेदन दिया जा चुका है।
इस संबंध में अंचलाधिकारी मोनी कुमारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार वासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाएगा।

Total Users : 10223035
Views Today : 139