Explore

Search

September 18, 2026 5:27 pm

समस्तीपुर एसपी ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

समस्तीपुर एसपी ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह द्वारा आज शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

पुलिस अधीक्षक ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस प्रशासन ने लोगों की शिकायतों के निष्पक्ष एवं उचित समाधान का भरोसा दिलाया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!