Explore

Search

September 17, 2026 11:03 pm

सिंघिया में विवाहिता से मारपीट, बचाने पहुंचे मामा को भी पीटा

सिंघिया में विवाहिता से मारपीट, बचाने पहुंचे मामा को भी पीटा

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के गदुआ गांव में विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया कि पति द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट की जा रही थी। इसी दौरान उसे बचाने पहुंचे विवाहिता के मामा के साथ भी मारपीट कर दी गई, जिससे वे घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सिंघिया थाना की 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मामा को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टर पांग मोसेस ने उनका इलाज किया। घायल की पहचान सालेपुर गांव निवासी मोती चौपाल के रूप में हुई है।

वहीं, घायल महिला की पहचान पैकरा गांव निवासी सरोज चौपाल की पुत्री निक्की देवी के रूप में बताई गई है। निक्की देवी के पहले से दो बच्चे हैं। बताया गया कि करीब छह महीने पूर्व उन्होंने गदुआ गांव निवासी अनमोल दास के साथ प्रेम प्रसंग के बाद शादी की थी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाती रही है।

इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!