Explore

Search

June 10, 2026 2:41 am

PAN कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब आधार के साथ देना होगा जन्म प्रमाणपत्र

PAN कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब आधार के साथ देना होगा जन्म प्रमाणपत्र

आयकर विभाग द्वारा PAN कार्ड बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर PAN बनवाना संभव नहीं होगा, बल्कि आवेदकों को जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज भी जमा करने होंगे।
जानकारी के अनुसार, नए नियमों के तहत PAN कार्ड के लिए आवेदन करते समय जन्म प्रमाण से जुड़े दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इनमें जन्म प्रमाणपत्र, मतदाता पहचान पत्र, 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, दंडाधिकारी द्वारा जारी शपथ पत्र और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य कर चोरी पर रोक लगाना और दस्तावेजों की पारदर्शिता बढ़ाना है। जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के अनुसार, यह नियम PAN कार्ड प्रक्रिया को अधिक सख्त और विश्वसनीय बनाएगा।
आयकर विभाग ने इस बदलाव की जानकारी अपने सोशल साइट्स के माध्यम से दी है। नए नियम लागू होने के बाद PAN बनवाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और फर्जीवाड़े पर भी अंकुश लगेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!