Explore

Search

August 25, 2026 12:37 pm

न्यू समस्तीपुर पब्लिक स्कूल, विशनपुर के परिसर में “दावते इफ्तार ” का आयोजन

न्यू समस्तीपुर पब्लिक स्कूल, विशनपुर के परिसर में “दावते इफ्तार ” का आयोजन

समस्तीपुर प्रखंड के अंतर्गत न्यू समस्तीपुर पब्लिक स्कूल, विशनपुर के परिसर में “दावते इफ्तार ” का आयोजन समाजसेवी सह विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार तथा प्राचार्य राजीव कुमार ने किया l जिसमे प्रखंड के रोजेदारों, पंचायत प्रतिनिधि , सामाजिक कार्यकर्ता , वरिष्ठ नागरिको सहित प्रबुद्ध लोग शामिल हुए l “दावते इफ्तार” में सैकड़ो रोजेदारों ने इफ्तार कर अपने तथा मुल्क की तरक्की, अमन चैन और भाईचारगी की दुआएं मांगी l मौके पर न्यू समस्तीपुर पब्लिक स्कूल, विशनपुर के निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि रमजान रहमत और बरकत का महीना है l यह पाक महीना सिखाता है कि हम अपने जीवन में हर समय इंसानियत एवं सच्चाई के रास्ते पर चले l रमजान के इस पावन पवित्र माह में हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम बुराई का परित्याग कर अच्छाई को ग्रहण करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार ने कहा कि ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जो दूसरे को बुरा लगे। हम एक-दूसरे के सुख-दु:ख में भागीदारी देंगे और प्रेम और मोहब्बत के संदेश को घर-घर पहुंचाकर देश और समाज में सहिष्णुता, एकता और भाईचारे की भावना को विकसित करेंगे। इसी में हमारा, समाज का और देश का व्यापक हित निहित है l मौके पर स्थानीय विधायक के अग्रज सह एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रिजुउल इस्लाम रिज्जू, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, उप प्रमुख राजेश कुमार, लोजपा नेता नीरज भारद्वाज, समाजसेवी मोo परवेज आलम, मोo रोहुल्लाह खान गुड्डू, अधिवक्ता मोo शाहिद हुसैन, मोo बशीर अहमद, मोo अकबर अली, रंजीत कुमार रंभू, मनोज कुमार राय, मोo आसिफ इकबाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे l

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!