समस्तीपुर में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की समीक्षात्मक बैठक
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की तैयारियों की उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा…
समस्तीपुर। उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों, निर्धारित गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से उनके विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना, निर्धारित लक्ष्यों एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री शुभम कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती सुनीता कुमारी, डीपीएम जीविका श्री विक्रांत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती जूही सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना एवं तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान दिनांक 30 सितंबर 2026 को जिले के आदर्श विद्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रमों का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने, निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करें। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता एवं व्यापक जनभागीदारी पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों में अपर समाहर्ता, समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त, समस्तीपुर श्री गौतम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए श्री आशुतोष आनंद सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में भौतिक रूप से उपस्थित रहे।
वहीं, क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े तथा अभियान से संबंधित तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की।
बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Total Users : 10241897
Views Today : 783