Explore

Search

September 30, 2026 3:50 am

गयाजी में बाला साहेब ठाकरे का पिंडदान, बहू स्मिता ठाकरे ने दी तिलांजलि

गयाजी में बाला साहेब ठाकरे का पिंडदान, बहू स्मिता ठाकरे ने दी तिलांजलि

गया: बिहार के गया जी धाम में मंगलवार को शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का पिंडदान किया गया। उनकी बहू स्मिता ठाकरे ने फल्गु नदी, अक्षयवट और विष्णुपद मंदिर में विधि-विधान से पिंडदान की रस्म पूरी की।

स्मिता ठाकरे ने बताया कि उन्होंने अपने ससुर बाला साहेब ठाकरे, सास मीनाताई ठाकरे, पिता मधुकर चित्रे समेत अन्य पूर्वजों का पिंडदान किया। उन्होंने कहा कि गया जी में पिंडदान करने के बाद वह भावुक हो गईं।

स्मिता ठाकरे ने कहा कि वह सनातन धर्म के प्रचार और समाज सेवा से जुड़ी रहेंगी। राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में आना है या नहीं, इसका फैसला समय करेगा, लेकिन समाज सेवा के लिए जरूरत पड़ी तो वह राजनीति में आ सकती हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!