Explore

Search

August 24, 2026 12:22 pm

होली और रमजान पर्व को लेकर सिंघिया थाने पर शांति समिति की बैठक ,अश्लील गाने पर प्रतिबंध

होली और रमजान पर्व को लेकर सिंघिया थाने पर शांति समिति की बैठक ,अश्लील गाने पर प्रतिबंध

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने के प्रांगण में होली और रमजान पर्व को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन और थाना अध्यक्ष राज किशोर राम की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक किया गया है जिसमें बताया गया कि राज्य सरकार और वरीय अधिकारी के द्वारा दी गई निर्देश को पालन करते हुए उक्त पर्व को आपसी भाई चारे में सौहार्द रूप से मनाना है अश्लील भोजपुरी गाने पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध रहेगा जो इस आदेश को उल्लंघन करेगा उस पर कानूनी कारवाई की जाएगी साथ ही शराब कारोबारी पर सिंघिया पुलिस का पैनी नजर है वे लोग बक्से नहीं जाएंगे ।वही थाना अध्यक्ष राज किशोर राम बीडीओ विवेक रंजन और रोसड़ा के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने आम लोगों से अपील किए है कि सरकारी गाइड लाइन को पालन करते हुए होली और रमजान पर्व मनाना है वही बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधि में वार्ड पार्षद निरंजन सिंह जदयू अध्यक्ष अरुण शेखर कुंवर प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू सीपीआईएम के संजीव कुमार शंभु माले के राम चंद्र प्रधान हरदिया के मुखिया पति मो0खालीद गुलाब ,मो सज्जाद सालेपुर के मुखिया अशोक पासवान ,विमल राय ,सुभाष राय समेत कई गण्यमान लोगो ने अपनी अपनी सुझाव दिया बैठक में पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार दीपशिखा सिन्हा पूर्व मुखिया अरविंद सिंह दिनेश पासवान वारी मुखिया राम कृष्ण पंडित के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित थे बैठक सभा का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजेन्द्र सिंह मुरारी ने किया

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!