बेगूसराय में 12 वर्षीय बालक 3 दिनों से लापता, परिजन परेशान
बिहार के Begusarai जिले के छौराही थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर ग्राम के लखनपट्टी पोस्ट के निवासी राजाराम ठाकुर के 12 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार पिछले 3 दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार आदर्श अचानक घर से कहीं चला गया, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिवार के लोग काफी चिंतित और परेशान हैं। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आदर्श कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दे तो तुरंत मोबाइल नंबर 73529 69965 पर सूचना दें, ताकि बच्चे को सकुशल घर वापस लाया जाय
Author: K k sanjay
Post Views: 92

Total Users : 10192566
Views Today : 858