Explore

Search

August 24, 2026 5:33 am

बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बिहार में खराब मौसम का कहर लगातार जारी है। राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात, तेज आंधी और बारिश के कारण कुल 7 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वज्रपात से भोजपुर, पटना, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं तेज आंधी और वर्षा के दौरान पेड़ गिरने से पटना में दो तथा वैशाली में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इस दुखद घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा खराब मौसम के समय घरों में सुरक्षित रहें। सरकार द्वारा सभी जिलों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!