Explore

Search

February 18, 2026 12:05 am

सिंघिया प्रखंड में भव्य रूप से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

सिंघिया प्रखंड में भव्य रूप से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

हाईटेक मंच बना आकर्षण का केंद्र, गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित पार्क में 77वें गणतंत्र दिवस 2026 का आयोजन बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू ने राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज फहराया इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, उप प्रमुख रिंकू सिंह, अंचलाधिकारी सरिता रानी, बीपीआरओ कृष्ण कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, सीडीपीओ मधु प्रदर्शनी सहित कई प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शशि सिंह, शशिरंजन सिंह, अरविंद सिंह, अमरनाथ सिंह, रामचंद्र प्रधान, पिंटू सिंह, अनिल पासवान, त्रिपुरारी झा, राजेश कुमार, मुन्ना, रौशन सिंह, इंद्रदेव गिरी, रत्नेश्वर प्रसाद सिंह, जयप्रकाश पासवान, मो. अनवारूल हक, संजीव कुमार, शम्भु निरंजन सिंह, गोपाल झा, विमल राय, अरुण शेखर कुंवर, कौशल सिंह, संतोष सिंह, नीतीश शर्मा, मोहन यादव, ईओ प्रिंस कुमार, मिथिलेश सिंह, विद्यानंद राय, राहुल सिंह , अतुल कुमार उर्फ दिलीप सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने तिरंगे को सलामी दी।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्क में आज़ादी के बाद पहली बार अत्यंत आकर्षक और हाईटेक मंच का निर्माण किया गया था, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। झंडा तोलन से पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख द्वारा आमंत्रित अतिथियों का प्रखंड प्रवेश द्वार से ही गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और सफल आयोजन के लिए बीडीओ विवेक रंजन, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू एवं उप प्रमुख रिंकू सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति पट्टिका पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!