Explore

Search

March 4, 2026 12:10 pm

हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील पुष्पम नीजी आवास परिदह में 17 जनवरी को रखा चूड़ा-दही भोज का आयोजन*

*हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील पुष्पम नीजी आवास परिदह में 17 जनवरी को रखा चूड़ा-दही भोज का आयोजन*

 

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम अपने नीजी आवास परिदह में मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य पर 17 जनवरी शुक्रवार को 11 बजे दिन से चूड़ा-दही भोज का आयोजन रखा। जिसमें हसनपुर विधानसभा समेत जिले भर के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न दलों के कार्यकर्ता को सादर आमंत्रित किया गया। आयोजन को लेकर पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम ने बताया कि परंपरागत भोजन दही-चूड़ा जैसे दूध एक सम्पूर्ण पेय है, दही चूड़ा सम्पूर्ण आहार है, यह बिना पकाए, गर्म किये बनता है। इसलिए इसके प्राकृतिक पोषक तत्व नष्ट नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता व सद्भाव का प्रतीक है। त्योहारों से जीवन की नीरसता समाप्त होती है तथा उसमें एक नवीनता व सरसता का संचार होता है। त्योहारों के आगमन से पूर्व ही मनुष्य की उत्कंठा व उत्साह उसमें एक सकारात्मक व सुखद परिवर्तन लाना प्रारंभ कर देते हैं l

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!