विधान पार्षद मोo कारी सोहेब ने “शिक्षक संदेश पुस्तक – 2025” का विमोचन किया
रोसड़ा के मिर्जापुर स्थित एक निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में विधान पार्षद मोo कारी सोहेब ने “शिक्षक संदेश पुस्तक – 2025” का विमोचन किया l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व बहुत बड़ा होता है। शिक्षक उस एक किसान की तरह होता है, जो फसल को बीज बोने से लेकर फसल तैयार होने तक चिंतित रहता है। फसल लहलहाते देख किसान को सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। वही खुशी शिक्षकों को तब मिलती है जब बच्चे उत्तीर्ण व सफल होते हैं। शिक्षक ही सही मायनों में हमारे जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनसे मिले ज्ञान के बल पर ही हमारा कल्याण होता है। शिक्षक ही हमारे जीवन में एक मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और सच्चे आदर्श की भूमिका निभाते हैं, हमारे जीवन को सही दिशा देने में एक शिक्षक का ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

Total Users : 10316736
Views Today : 748