कालिका स्वीट्स के ऑनर व लोकप्रिय समाजसेवी संजय कटारिया का निधन होने से शोक व्यक्त किया गया
समस्तीपुर शहर के मूलचंद रोड स्थित कालिका स्वीट्स के ऑनर व लोकप्रिय समाजसेवी संजय कटारिया का निधन शहर के एक निजी अस्पताल में हो गया l वे लगभग 55 वर्ष के थे तथा विगत 01 सप्ताह से बीमार थे l उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी l उनका अंतिम संस्कार बूढ़ी गंडक नदी के तट पर मोक्षधाम में हुआ l मौके पर शहर के सैकड़ों व्यवसायियों तथा समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की l स्थानीय विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक प्रतिष्ठित व्यवसायी तथा लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में संजय कटारिया जी सदैव याद आते रहेंगे l इस अवसर पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष सैयद फैसल आलम मन्नू, प्रखंड सचिव संदीप सरकार तथा समाजसेवी ऋषभ झुनझुनवाला भी मौजूद थे l

Total Users : 10316755
Views Today : 778