राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया
https://youtu.be/swjNxvbkY-U
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर के समाजसेवियों ने स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया l मौके पर स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव के उपासक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सादर नमन! उन्होंने ब्रिटिश उपनिवेश के विरुद्ध जन-जन को प्रेरित कर स्वाधीनता संग्राम की नींव को मजबूत किया। महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को मानवता और नैतिकता की सीख दी। उनके जीवन आदर्श सम्पूर्ण मानवता को सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। कहा कि महात्मा गांधी जी को उनके विकास रूपी विचारों और आदर्शों के लिए जाना जाता है l उन्होंने अहिंसा के पथ पर चलकर पूरी दुनिया को बता दिया कि कैसे सिर्फ बिना किसी हिंसा के कोई भी लड़ाई लड़ी और जीती जा सकती है l
https://youtu.be/oiHLnRrOKEo

Total Users : 10314653
Views Today : 737