साइबर थाने की पुलिस ने बैंक खाते से 4 लाख 70 हजार रुपये धोखाधड़ी करने के संबंध में कार्रवाई किया
साइबर थाने की पुलिस ने बैंक खाते से 4 लाख 70 हजार रुपये धोखाधड़ी करने के संबंध में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बांकीपुर वार्ड संख्या-15 निवासी नंदकिशोर राय के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है। बताते चले की वारिसनगर थाना क्षेत्र के धुरलख निवासी सुनील राय की पत्नी नगीना देवी ने अपने बैंक खाते से 47 हजार रुपये धोखाधड़ी कर लिए जाने के संबंध में सोमवार को साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया था।
इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक, साइबर थाना के अपर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक धनंजय कुमार, राकेश कुमार, अवधेश कुमार परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार व महिला सिपाही कविता कुमारी शामिल रही।

Total Users : 10282557
Views Today : 1950