Explore

Search

March 3, 2026 3:42 pm

बेगुसराय में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने गोली मारने की घटना खुलासा किया गया

बेगुसराय में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने गोली मारने की घटना खुलासा किया गया

बिहार के बेगुसराय जिले के भगवानपुर थानान्तर्गत मोख्तियारपुर में एक महिला के साथ छेड़खानी के दौरान गोली मारकर जख्मी मामलें में पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार। 01 पिस्टल एवं 01 मैगजीन भी जप्त किया गया

भगवानपुर थाना को दिनांक-25.03.25 को एक सूचना मिली कि मोख्तियारपुर में एक महिला के साथ दिन में गाँव के ही एक व्यक्ति के द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी करने के क्रम में विरोध करने पर उक्त महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है जिसका ईलाज बेगूसराय हॉस्पीटल में किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना पर अविलंब भगवानपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल भगवानपुर थाना के द्वारा सूचना अनुसार ग्राम मोख्तियारपुर स्थित स्थल के पास पहुँचकर मामले की जाँच पड़ताल की गयी।
आसपास उपस्थित स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पुछताछ करने पर बताया गया की पीड़ित जख्मी महिला को गाँव के ही एक व्यक्त्ति सौरभ कुमार पे०-गणेश सिंह के द्वारा अचानक पीड़िता के घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास करने लगा जिसमें विरोध करने पर गोली मारकर जख्मी करते हुए भाग गया तथा ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों के द्वारा निरामया हॉस्पीटल बेगूसराय में भर्ती कराया गया।
तत्पश्चात् पुलिस टीम के द्वारा निरामया हॉस्पीटल, बेगूसराय पहुँचकर चिकित्सा पदाधिकारी से जख्मी महिला के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि जख्मी महिला के पेट में गोली लगी है, ईलाज किया जा रहा है।
घटित घटना को पुलिस अधीक्षक, बेगूसराय के द्वारा गंभीरता से लेते हुए निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा, बेगूसराय के नेतृत्व में भगवानपुर थाने की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलूओं पर छानबीन करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मी सौरभ कुमार को निरामया हॉस्पीटल के निकट से पकड़ा गया तथा पूछताछ करते हुए इसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल को आरोपी के घर के निकट बॉसविट्टी से बरामद किया गया जिसे विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाए अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!