Explore

Search

October 31, 2026 4:17 pm

सिंघिया में मसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया

सिंघिया में मसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित सिंघिया में प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन के.जी. एकेडमी सिंघिया के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने की तथा संचालन कृष्ण कुमार सिंह ने किया। निर्णायक मंडल के रूप में सुनील कुमार कमती, अश्वनी कुमार, लालचंद पंडित, विमलेश कुमार कर्ण एवं सच्चिदानंद झा ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में भाग लिया। 60 मीटर दौड़ में लगमा दक्षिण से प्रियांशी कुमारी लगमा उत्तर उत्तर से दीपक कुमार प्रथम स्थान पर रहे।100 मीटर दौड़ में विद्यालय के दिलखुश कुमार परहाट एवं ज्योति कुमारी फुलहारा स्कूल प्रथम स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में कैना विद्यालय से सुमन कुमारी एवं किसन पासवान लिलहौल विद्यालय से प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा के.जी. एकेडमी सिंघिया, उच्च विद्यालय लगमा, उच्च माध्यमिक विद्यालय बसुआ, सालेपुर, लिलहौल एवं अन्य कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कबड्डी, लंबी कूद, साइकिलिंग आदि कई विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता छात्र/छात्राओं के बीच मेडल वितरण किया गया।धन्यवाद ज्ञापन के जी एकेडमी के प्रधानाध्यापक अखलाक अहमद रहमानी एवं शिक्षक राणा प्रताप सिंह के द्वारा संपन्न हुआ मौके पर लेखापाल अंगेश कुमार उपस्थित थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!