Explore

Search

July 27, 2026 3:02 am

चोरी के मामले में बहादुरपुर थाना पुलिस द्वारा दो अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों की सामग्री बरामद

चोरी के मामले में बहादुरपुर थाना पुलिस द्वारा दो अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों की सामग्री बरामद

दिनांक 04.07.2025 को बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यमोहन झा, निवासी – कबिलपुर, थाना – बहादुरपुर, जिला – दरभंगा द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर इनके गोदाम से पंखा, कॉपर तार, एल्युमिनियम आदि की चोरी के संबंध में बहादुरपुर थाना कांड संख्या 327/25, धारा 334/303(2) भा.दं.सं. के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000/- आंकी गई थी।

उक्त कांड के अनुसंधान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बहादुरपुर थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित दो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया:

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:

1. विवेकानंद भगत, पिता – रामानंद भगत, निवासी – ग्राम एवं थाना मथुरापुर, जिला – समस्तीपुर

2. मोहम्मद अकबर, पिता – मोहम्मद मुन्ना अंसारी, निवासी – ग्राम बेगमपुर, थाना मथुरापुर, जिला – समस्तीपुर

 

बरामदगी का विवरण:

अभियुक्त मो. अकबर की निशानदेही पर:

पंखा का ब्लेड – 74 पीस

एल्युमिनियम का बॉक्स चैनल – 106 पीस

अभियुक्त विवेकानंद भगत की दुकान से:

तांबे का तार – 04 किलोग्राम

 

बरामद की गई सामग्री को जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बहादुरपुर थाना पुलिस की तत्परता और सतर्कता से इस चोरी कांड का सफल उद्भेदन हुआ है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना और पुलिस पर जनता का विश्वास और भी दृढ़ हुआ है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!