Explore

Search

September 20, 2026 9:26 pm

चान्हो में अज्ञात कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल

चान्हो में अज्ञात कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल

 

चान्हो थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनचीपी मोड़ के पास एक अज्ञात कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घायल युवकों के नाम बिराज मिंज और करमचंद उरांव हैं, जो लुंडरी गांव (चान्हो) के निवासी हैं। वे मांडर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में करमचंद उरांव को गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के लिए मांडर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स (रांची) रेफर कर दिया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!