Explore

Search

March 3, 2026 8:46 am

सासाराम में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया यूनियन बैंक मैनेजर

सासाराम में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया यूनियन बैंक मैनेजर

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कड़ी मुहिम के तहत बुधवार देर शाम CBI की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने रोहतास जिले के सासाराम में एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विजय कुमार और एक कथित कर्मचारी विक्की कुमार को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.

लोन पास के बावजूद रोका पैसा : शहर के निवासी रौशन कुमार ने मुद्रा लोन के लिए यूनियन बैंक में आवेदन दिया था. लोन स्वीकृत हो जाने के बावजूद बैंक मैनेजर ने राशि ट्रांसफर नहीं की और रिश्वत की मांग करने लगा. जब रौशन ने CBI से संपर्क किया, तो जांच के बाद एजेंसी ने कार्रवाई की योजना बनाई.

यूनियन बैंक मैनेजर गिरफ्तार : CBI की टीम बुधवार शाम चुपचाप बैंक पहुंची और जैसे ही पीड़ित ने बैंक मैनेजर को 6 हजार रुपये सौंपे, टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया.

16 साल से अवैध कर्मचारी कर रहा था सेवा : CBI की पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ. बैंक मैनेजर के साथ पकड़ा गया कथित कर्मचारी विक्की कुमार पिछले 16 वर्षों से बिना वैध दस्तावेजों के बैंक में काम कर रहा था. इस बाबत सीबीआई ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

6 हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार : पीड़ित के अनुसार, बैंक मैनेजर ने 3 लाख रुपये के मुद्रा लोन की राशि ट्रांसफर करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी. सौदेबाजी के बाद 6 हजार रुपये तय हुए और इसी राशि के साथ CBI ने जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया.

कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारियों में दहशत : CBI और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा बीते दो महीनों में जिले में यह छठी बड़ी कार्रवाई है. लगातार हो रही गिरफ्तारियों से जहां आम जनता में संतोष और उम्मीद की लहर है, वहीं भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मियों में खलबली मची है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!