Explore

Search

November 9, 2026 12:49 pm

सीएम नीतीश ने कई योजना का शिलान्यास किया

सीएम नीतीश ने कई योजना का शिलान्यास kiya

 

 

बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत 21406.36 करोड़ रुपए की लागत वाले 11346 पथों एवं 730 पुलों का रिमोट के माध्यम से कार्यारंभ एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना (अवशेष), मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, सुलभ सम्पर्कता योजना सहित अन्य कई योजनाओं के माध्यम से हर गाँव के टोलों तक पक्की सड़कों का निर्माण सुनिश्चित किया गया है ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज जिन योजनाओं का कार्यारंभ एवं शिलान्यास किया गया है, वह तय समय-सीमा के अंदर पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!