Explore

Search

March 13, 2026 8:28 pm

युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया

युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया

 

पलवल। युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर उसकी पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके स्वजन को सौंप दिया है।

कैंप थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के अनुसार मामले में नई बस्ती शमशाबाद के रहने वाले मुरारी लाल ने दी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे राकेश की शादी नवंबर 2023 को जिला मथुरा (यूपी) के खुशीपुर की रहने वाली लक्ष्मी के साथ बिना दहेज के हुई थी।

लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही लक्ष्मी राकेश के साथ मारपीट व छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगी। राकेश जब भी विरोध करता तो वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती। इतना ही नहीं स्वजन की बात भी लक्ष्मी तुरंत मोबाइल पर फोन कर अपने मायके वालों को बताती थी। जिसके चलते उनके बीच मनमुटाव बढ़ता चला गया।

आरोप है कि उसकी पत्नी लक्ष्मी का पिता भाजपा के ब्लॉक सदस्य है। जब भी उसकी बेटी लक्ष्मी उनके पास फोन करती तो वे आकर उसके बेटे को अपमानित करते और धमकाते थे। इतना ही नहीं राकेश की पत्नी लक्ष्मी उनके परिवार के किसी भी सदस्य को खाना तक बना कर नहीं देती थी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!