Explore

Search

March 11, 2026 8:58 am

बिहार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोजगार से अपना भविष्य चाहता है : उमाशंकर पासवान*

*बिहार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोजगार से अपना भविष्य चाहता है : उमाशंकर पासवान*

 

समस्तीपुर। हसनपुर प्रखण्ड के कॉंग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष उमाशंकर पासवान ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के महारोज़गार मेला में उमड़ा जनसैलाब सिर्फ़ एक भीड़ नहीं, बल्कि एक संदेश है – कि बिहार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोज़गार से अपना भविष्य चाहता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और नीतीश सरकार ने बिहार को जिस तरह बेरोज़गारी की आग में झोंका, वहां से लाखों युवाओं को रोज़ी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है – अपना गांव, अपना परिवार… सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा अब बिहार के युवा कर्मठ, काबिल, होनहार हो चुके हैं। युवाओं की ज़रूरत बस स्थानीय और सम्माननीय रोज़गार है। उमाशंकर पासवान ने कहा बिहार में अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस और इण्डिया गठबंधन सिर्फ़ आश्वासन नहीं, समाधान लेकर आया है। इण्डिया गठबंधन की फ़ोकस साफ़ है – हुनर को हक़, हर युवा को रोज़गार, बिहार में रुके पलायन, साथ रहे हर परिवार। इण्डिया गठबंधन इसी रास्ते बनायेंगे एक समृद्ध बिहार।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!