Explore

Search

March 4, 2026 7:01 am

दुबई से लौटी युवती ने एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ होटल में बनाए शारीर‍िक संबंध तो हो गया बड़ी कांड

दुबई से लौटी युवती ने एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ होटल में बनाए शारीर‍िक संबंध तो हो गया बड़ी कांड

नमकीन कारोबारी को दोबारा प्रेमजाल में फंसाकर युवती ने पहले एक होटल में उसके साथ संबंध बनाए। अपने इंजीनियर साथी की मदद से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कारोबारी को भेज उसे ब्लैकमेल किया। हनीट्रैप के इस मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो आरोपितों की तलाश की गई। गुरुवार को दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया
क्वार्सी क्षेत्र के कारोबारी का दूसरे शहर में नमकीन का बिजनेस है। उसने छह जुलाई को आरोपित युवती और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। एसएचओ नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की कालोनी में मूल रूप से हाथरस की रहने वाली युवती का परिवार किराये पर रहता था। उसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई थी।
इसके कुछ समय बाद युवती मुंंबई चली गई। वहां से दुबई और बहरीन गई। करीब तीन वर्ष बाद दिल्ली लौटी तो उसकी मित्रता सासनीगेट के सराय मिश्र खिरनीगेट निवासी क्षितिज उर्फ नक्स शर्मा से हुई। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों ने ठगी की योजना बनाई। युवती ने अपने पूर्व प्रेमी को फंसाने के लिए जाल बुनना शुरू किया। उससे संपर्क किया और प्रेमजाल में फंसाया।

मथुरा के एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। एसएचओ ने बताया कि युवती ने पहले से ही होटल में दो कमरे बुक किए थे। बगल वाले कमरे में उसका इंजीनियर साथी था। अंतरंग वीडियो बनाई। उसके बाद युवक को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर पहले पांच लाख और फिर सात लाख रुपये की मांग की। क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग नगर के सहयोग से क्वार्सी पुलिस ने दोनों को रिजर्व पुलिस लाइंस से गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ ने बताया कि इंजीनियर साथी शातिर था। उसके पास फोन चार्जर वाला कैमरा था। उससे लैपटॉप को कनेक्ट किया। युवती ने शातिर ढंग से उस चार्जर का प्रयोग किया और वीडियो बनाई। इसकी रिकॉर्डिंग सफल होने के बाद उन्होंने ठगी करने के लिए रुपये मांगने शुरू किए।

एसपी स‍िटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया क‍ि आरोपित क्षितिज के नंबरों से आरोपित मेकअप आर्टिस्ट युवती के नंबरों का भी मिलान हुआ है। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने सच स्वीकार लिया। युवती ने पूर्व में पीड़ित व्यापारी से अपनी मित्रता स्वीकारी और फिर नौकरी के सिलसिले में मुंबई और बहरीन जाने की बात स्वीकार की। पीड़ित व्यापारी फिर उसके संपर्क में आ गया। इसलिए क्षितिज से मुलाकात के बाद उसने पहली योजना उसी को फंसाने की बना ली।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!