मुस्लिम से हिंदू बनने वाली खुशबू ने क्यों किया धर्म परिवर्तन? खुद सुनाई आपबीती
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की निवासी खुशबू खान ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। अब खुशबू खान का नाम खुशबू साहू हो गया है। इसके साथ ही खुशबू और युसुफ की शादी टूट गई। खुशबू के 3 बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी है। खुशबू का कहना है कि परिवार के कुछ सदस्य जैसे बुआ का लड़का, देवर और बहनोई) उसे लेकर गलत नीयत रखते थे। उस पर पति की बुआ के लड़के से निकाह करने का दबाव बन रहा था।
खुशबू ने इसलिए किया धर्म परिवर्तन
खुशबू ने कहा कि मुस्लिम धर्म में वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थी। हिंदू धर्म में रिश्तों की इज्जत होती है, इसी खासियत ने उन्हें धर्म परिवर्तन का निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया। खुशबू ने युसुफ को एक साल पहले ही छोड़ दिया था, जब उसे विपिन साहू मिला था। खुशबू ने विपिन साहू से शादी कर ली और अब वह अपनी लाइफ में खुश है। इज्जत से जी रही है और सुरक्षित महसूस करती है।



Total Users : 10128136
Views Today : 20