Explore

Search

March 10, 2026 6:26 am

बिहार में 14 साल के किशोर ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया

बिहार में 14 साल के किशोर ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया

 

बिहार के गया में दुष्कर्म की घटना सामने आयी है. एक 14 साल के किशोर ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी. पुलिस इस मामले में आरोपी किशोर को निरुध कर उससे पूछताछ कर रही है.

धनरोपनी में गए थे परिजन: घटना शनिवार की संध्या की बतायी जा रही है. डोभी थाना क्षेत्र निवासी परिजनों के मुताबिक आरोपी किशोर काफी समय से बच्ची पर गलत नजर रखे हुए था. शनिवार को जब परिजन धनरोपनी के लिए गए हुए थे तो आरोपी ने मौका का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया.

चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म: डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. घटना के दौरान घर में कोई नहीं था. इसी दौरान आरोपी बच्ची को बाहर बुलाया और चॉकलेट देने के बहाने उसे घर के समीप एक नर्सरी में ले गया.

दुष्कर्म के बाद हत्या: आरोपी ने नर्सरी में बच्ची को लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर गमछा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार संध्या 6 से 7 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया.
नर्सरी से मिला बच्ची का शव: परिजन जब घर पहुंचे तो बच्ची घर में नहीं थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला. इसके बाद पुलिस को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी गयी. पुलिस ने दो घंटे के बाद बच्ची का शव पास के नर्सरी से बरामद की.

“बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. शव के पास गमछा मिला है. इसी गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई. 14 साल के आरोपी किशोर को निरुद्ध कर लिया गया है. घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.” -मुकेश कुमार, थानाध्यक्ष, डोभी
बिहार पुलिस महिला की सुरक्षा को लेकर अभियान चला रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से भी महिला-पुरुषों को जागरूक किया जा रहा है. महिलाओं के साथ किसी भी अप्रिय घटना की शिकायत डायल 112 पर कर सकते हैं. किसी भी परिस्थिति में या असुरक्षित महसूस करने पर तुरंत मदद के लिए 112 डायल करें.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!