सिंघिया में सर्पदंश से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
समस्तीपुर/सिंघिया।
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवाड़ा गांव में सोमवार को सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में तीन वर्षीय मासूम अंशु कुमार की मौत हो गई। मृतक लक्ष्मण मंडल का पुत्र था और परिवार में पांच बहनों के बीच वह इकलौता भाई था।
परिजनों के अनुसार अंशु घर में सोया हुआ था, तभी किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया।
मगर दुर्भाग्यवश, अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही अंशु ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Total Users : 10175315
Views Today : 1784