Explore

Search

March 3, 2026 1:35 pm

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन अंचल कमेटी बिथान के बैनर तले बिथान में विशाल प्रदर्शन

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन अंचल कमेटी बिथान के बैनर तले बिथान में विशाल प्रदर्शन

आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन, अंचल कमेटी बिथान के आह्वान पर बिथान प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में मजदूर, किसान और आम नागरिक बिथान बाजार से जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुँचे।

प्रदर्शनकारियों ने निम्नलिखित प्रमुख मांगों को लेकर आवाज़ बुलंद की:

वोटर लिस्ट से गरीबों का नाम काटना बंद करो

मनरेगा में 200 दिन काम और ₹600 दैनिक मजदूरी की गारंटी

सभी बासहीनों को आवास की गारंटी

बिथान बाजार से ठठेरबा जाने वाली मुख्य सड़क का जीर्णोद्धार

CO कार्यालय में व्याप्त घूसखोरी पर रोक

प्रदर्शन के उपरांत प्रखंड कार्यालय के समक्ष सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कामरेड पुरुषोत्तम पासवान ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव कामरेड राम दयाल भारती ने कहा कि “जब तक मोदी सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों और हठधर्मिता को नहीं छोड़ती, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

सभा को अन्य कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया, जिनमें प्रमुख रूप से कामरेड एतवारी मुखिया (अंचल सचिव), अशोक कुमार सिंह, तारा देवी, तारनी प्रसाद सिंह, अखिल देव भारती, राम सिंहासन राय, संतोष कुमार यादव, चानो साह, राम चन्द्र यादव, लुटकुन यादव, अरुण कुमार साहू, मंजय कुमार, एवं निर्मला बिहारी शामिल रहे।

सभा के उपरांत पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, कामरेड राम दयाल भारती के नेतृत्व में BDO एवं CO से मिला। वार्ता सम्मानजनक ढंग से संपन्न हुई, जिसके बाद कार्यक्रम शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!