पुलिस ने एक दुष्कर्मी ढोंगी बाबा को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस ने ऑपरेशन ‘कालनेमी’ के तहत एक बड़ा खुलासा किया है. यहां दरअसल एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए भेष बदलकर घूम रहा था. बताया जा रहा है कि एक परिवार को मनोकामना पूरी होने का लालच देकर उसने अपने पास बुलाया था. इसी दौरान परिवार की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले वह फरार हो गया. हालांकि, पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी. जिसके चलते अब वह पकड़ा गया है. आरोपी ने माथे पर त्रिपुंड, गले में माला और हाथ में त्रिशूल धारण कर खुद को भगवान शिव का रूप बताकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया करता था.
Author: K k sanjay
Post Views: 615

Total Users : 10314653
Views Today : 737