बिहार का सीएम बनेगा तेजस्वी :पूर्व प्रमुख विभा देवी
बिहार के समस्तीपुर जिले बिथान प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह राजद के वरिष्ठ नेत्री विभा देवी ने बताई कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे।पिछले बार चुनाव में एनडीए वाले ने गड़बड़ी कर लिया जिस कारण तेजस्वी यादव सीएम नहीं बन सके ।इस बार का चुनाव का मुद्दा भ्रष्टाचारी महंगाई बेरोजगारी रहेगा ।उन्होंने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में 5वर्ष तक किसी बाहरी लोगो को नहीं देखने और चुनावी सरगर्मी तेज होने पर क्षेत्र में भ्रमण किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बताई कि एक रिटायर्ड आई एएस सर्व नारायण यादव जो अपने को राजद का उमीदवार बताकर क्षेत्र भ्रमण कर रहा उसका हाल पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय वाला होगा कंठी का माला लेकर घूमना पड़ेगा ।साथ ही यह भी बताई कि हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास तभी होगा जब राजद का स्थानीय विधायक बनेगा ।जनता भी बोल रहा है राजद से स्थानीय लोगो को टिकट दे बाहरी को नहीं ।बताते चले कि उक्त राजद नेत्री विभा देवी हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में गांव गांव गली गली जाकर लोगो से जन संपर्क कर उनकी समस्या सुनने का काम कर रही तथा निदान करने का काम कर रही है ।






Total Users : 10069910
Views Today : 739