Explore

Search

September 23, 2026 1:26 am

सिंघिया थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान शुरू

सिंघिया थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान शुरू

समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना में नए थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के योगदान करते ही थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि –
➡️ सड़क सुरक्षा,
➡️ अपराध मुक्त थाना क्षेत्र,
➡️ और शराब मुक्त वातावरण बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और कानून तोड़ने वालों को कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

आज की जांच अभियान में पुलिस पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे। इस दौरान:

बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर ऑनलाइन चालान किया गया।

लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

वाहन चलाते समय हेलमेट उपयोग और तेज गति से बचने की सलाह दी गई।

???? पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!