Explore

Search

September 12, 2026 12:11 pm

हसनपुर में श्री राम महायज्ञ कमिटी के अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों का सम्मान

हसनपुर में श्री राम महायज्ञ कमिटी के अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों का सम्मान

समस्तीपुर। हसनपुर प्रखंड के हसनपुर बाजार में आयोजित श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ को लेकर बुधवार को पत्रकारों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महायज्ञ कमिटी के अध्यक्ष सह दैनिक भास्कर के पत्रकार कौशल झा ने की।

इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में गौतम सिंह, श्रीराम सिंह, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, विजय कुमार, दिनेश पासवान, पलटन सहनी, बिपिन कुमार यादव, कृष्ण कुमार संजय, मो. आजाद, इदरिस, संदीप पाटिल समेत अन्य कई पत्रकार शामिल रहे।

समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से उनका उत्साहवर्धन होता है और समाज में पत्रकारिता की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!