Explore

Search

September 12, 2026 2:35 pm

ढाई लाख की जेवरात चोरी करने वाले LCD बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

ढाई लाख की जेवरात चोरी करने वाले LCD बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

पी न्यूज के चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय (9973956223)

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

गांव के निवासी गणेश दास का घर करीब दो महीने से बंद था। वे अपनी पत्नी मीरा देवी के साथ देवघर में अपनी चार बेटियों के पास गए हुए थे। इस बीच घर में चोरी हो गई।

23 अगस्त को ग्रामीणों ने फोन कर गणेश दास को चोरी की सूचना दी। अगले दिन सुबह 10 बजे जब वे गांव पहुंचे तो जांच के दौरान पता चला कि गांव के ही रामदास का बेटा सनी कुमार एक LCD बेच रहा था।

गणेश दास ने जब LCD की जांच की तो वह उनके ही घर से चोरी किया हुआ निकला। ग्रामीणों ने सनी को पकड़ लिया और पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार भी कर ली। हालांकि चोरी का बाकी सामान अभी तक बरामद नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि लगभग ढाई लाख का जेवरात भी चोरी किया गया है

घटना की जानकारी हसनपुर थाने को दी गई, लेकिन पुलिस 12 घंटे बाद गांव पहुंची और आरोपी सनी कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण पुलिस की देरी पर सवाल उठा रहे हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!