मां ‘डिफेंडर’ और पिता ‘फॉर्च्यूनर’, बेटे ‘बुलेट’ को चाहिए जाति प्रमाण पत्र
गया: बिहार में कभी कुत्ता तो कभी ट्रैक्टर का आवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर ऑनलाइन आवेदन करने के मामले थम नहीं रहे हैं. इसी बीच एक बार फिर बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत डोभी आरटीपीएस काउंटर पर दो आवेदन आए हैं. पहला आवेदन बुलेट के नाम पर, जबकि दूसरा आवेदन हवाझुंझ के नाम पर आया है. ये दोनों मामले गयाजी के डोभी अंचल से सामने आए हैं.
आवेदक का नाम बुलेट, पिता का नाम फॉर्च्यूनर: डोभी अंचल अधिकारी परीक्षित कुमार ने बताया कि पहले आवेदन में आवेदक का नाम बुलेट, पिता का नाम फॉर्च्यूनर और माता का नाम डिफेंडर, लिंग पुरुष, ग्राम कोठवारा, पंचायत पचरतन, डाकघर हरदवन, प्रखंड डोभी, थाना डोभी जिला गयाजी लिखा गया है. साथ ही मोबाइल नंबर 0-9113343467 दिया गया है. ऑनलाइन आवेदन में ईमेल नंबर भी दिया हुआ है. वहीं, साक्ष्य के रूप में रॉयल एनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल (बुलेट) की फोटो लगाई गई है.
दूसरे आवेदक का नाम हवाझुंझ: डोभी अंचल अधिकारी ने आगे बताया कि दूसरे आवेदन में आवेदक का नाम हवाझुंझ, पिता का नाम किसी क्विज, माता का नाम भाव क्विज, लिंग पुरुष, ग्राम मुसेहना, वार्ड नंबर 7, पंचायत कुरमावां, डाकघर कुरमावां, प्रखंड डोभी, थाना बाराचट्टी जिला गयाजी दिया गया है. इसके साथ ही मोबाइल नंबर भी दिया है. वहीं, साक्ष्य के रूप में कुशल युवा कार्यक्रम का विज्ञापन का फोटो लगाया गया है.
दोनों आवेदनों की हुई जांच: मामला सामने आते ही डोभी सीओ परीक्षित कुमार ने राजस्व कर्मचारी से दोनों आवेदनों की जांच कराई गई तो दोनों आवेदन जानबूझकर गलत मंशा से सरकार और सरकारी कर्मियों की छवि खराब करने के उद्देश्य से किए गए पाये गए.
अंचल अधिकारी ने दर्ज कराया केस: इसेक अलावा पाया गया कि इस तरह के कार्य से सरकार के काम में बाधा उत्पन्न हुई है. इसे लेकर अंचलाधिकारी डोभी द्वारा दोनों मामलों को लेकर डोभी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आवेदन करने वाले और अन्य शामिल व्यक्तियों की पहचान करते हुए उन पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है.
Check out P News (@pnewsbihar): https://x.com/pnewsbihar?t=JgUCiN7VpTREOVgyd1QsiA&s=08






Total Users : 10068825
Views Today : 1979