Explore

Search

June 27, 2026 6:13 pm

कटरा के धनौर का युवक, प्रेमिका को लेकर घर से फरार है

कटरा के धनौर का युवक, प्रेमिका को लेकर घर से फरार है

 

 

मुजफ्फरपुर में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। कटरा के धनौर का युवक, प्रेमिका को लेकर घर से फरार है। दो साल से दोनों में प्रेम प्रसंग था। अपने दोस्त की शादी में बारात लेकर समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र गया था। वहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी।

दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए और बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे यह बातचीत प्यार में बदल गई। परिवार को जब इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने मोबाइल पर बातचीत पर रोक लगा दी।

परिवार की नाराजगी और समाज के डर से परेशान होकर दोनों घर से भाग गए। उन्होंने मंदिर में शादी कर ली। युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उसने बताया कि वह समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर की रहने वाली है। वह मनीष से बेइंतहा मोहब्बत करती है।

युवती ने वीडियो में कहा कि दोनों एक ही बिरादरी के हैं और आधार कार्ड के अनुसार बालिग हैं। वह अपनी मर्जी से युवक के साथ रहना चाहती है। उसने अपने

परिवार को चेतावनी दी है कि अगर उसके ससुराल वालों को कोई परेशानी होती है तो इसके जिम्मेदार उसके माता-पिता होंगे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक-युवती की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। पुलिस दोनों पक्षों के परिवारों से बातचीत कर रही है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!