अगरौल के व्यक्ति को सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र में हत्या कर दिया गया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के दर्जिया बाद में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत होने पर ग्रामीण और मृतक के परिजनों ने इस घटना की जानकारी सिंघिया पुलिस को दिया तो सिंघिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया और घटना की उद्भेदन हेतु एफएसएल टीम और डी वाई यू टीम को बुलाए ।उक्त टीम घटना स्थल पर पहुंच कर अपना अपना जांच पड़ताल शुरू कर दिया।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अगरौल ग्राम के राम करण शर्मा के पुत्र अमित कुमार शर्मा उर्फ गोनू शर्मा के रूप में किया गया है ।परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि शराब कारोबारी ने मृतक व्यक्ति को कल रात्री में मेला देखने के लिए घर से बुलाकर अपने बाइक पर बैठाकर ले गया और आज दिन में उसका लाश मिला है सो शराब पिलाकर पीट पीट कर हत्या कर दिया है ।वे लोग घटना को उद्भेदन करने की बातों को लेकर आक्रोशित होकर सिंघिया रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग एस एच 88 को अगरौल में जाम कर दिया था ।वही जाम स्थल पर रोसड़ा पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार पहुंचकर लोगो को समझा कर जाम हटवाया है तथा थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज कर अग्रेतर कारवाई में जुट गई है ।






Total Users : 10072004
Views Today : 70