Explore

Search

September 13, 2026 2:31 pm

सिंघिया में तीन बच्चों से पिता का साया उठा – शराब कारोबारियों की दरिंदगी से मौत

सिंघिया में तीन बच्चों से पिता का साया उठा – शराब कारोबारियों की दरिंदगी से मौत

समस्तीपुर।
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया नगर पंचायत स्थित दर्जीया बाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ तीन बच्चों के पिता की शराब कारोबारियों द्वारा शराब पिलाकर बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई।

मृतक की पहचान अगरौल ग्राम निवासी रामकरण शर्मा के पुत्र अमित कुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया है कि अमित पहले से दो बच्चों के पिता थे और उनकी पत्नी इस समय गर्भवती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, जिससे अब बच्चों और गर्भवती पत्नी का भरण-पोषण संकट में पड़ गया है।

घटनास्थल से शराब की बोतलों के ढक्कन, टूटे शील रेपर गिलास और अधजली सिगरेट बरामद की गई हैं। मृतक के चचेरे भाई ने आशंका जताई है कि शराब कारोबारियों ने ही अमित को शराब पिलाकर उसकी हत्या की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बलहा मुसहरी से सीबैया जाने वाली सड़क के किनारे कई जगह पेड़ और झाड़ियाँ लगी हैं, जिसके कारण यह इलाका शराब कारोबारियों के लिए छिपने का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में सक्रिय शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!