Explore

Search

March 4, 2026 2:07 am

व्यय पर्यवेक्षक ने किया औचक निरीक्षण यात्रा, चेकपोस्टों पर वाहनों की गहन जांच से संतोष व्यक्त”

“व्यय पर्यवेक्षक ने किया औचक निरीक्षण यात्रा, चेकपोस्टों पर वाहनों की गहन जांच से संतोष व्यक्त”

* विशनपुर चौक, कर्पुरीग्राम और जटमलपुर चेकपोस्ट का किया निरीक्षण; अवैध सामग्री और शराब के प्रवाह को रोकने पर दिया जोर

समस्तीपुर : रविवार 12 अक्टूबर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के मद्देनजर, व्यय पर्यवेक्षक बी विजय ने रविवार को विशनपुर चौक, कर्पुरीग्राम और जटमलपुर स्थित प्रमुख चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, व्यय पर्यवेक्षक ने वाहनों की सघन और वृहत जाँच की प्रक्रिया का व्यक्तिगत रूप से जायजा लिया। उन्होंने इस व्यवस्थित और प्रभावी निगरानी व्यवस्था को देखकर गहरा संतोष व्यक्त किया। व्यय पर्यवेक्षक बी विजय ने स्पष्ट किया कि अवैध सामग्री, धन या शराब के किसी भी प्रवाह को रोकने में सघन वाहन जांच अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सुरक्षा एवं जाँच दल के कर्मियों को सतर्कता बनाए रखने, प्रत्येक वाहन की निष्पक्ष जाँच, और सीमाओं पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इन चेकपोस्टों के माध्यम से निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा सकेगा और निर्वाध, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनावी वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक का कहना था कि “सघन और नियमित जाँच से अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखना संभव है और जनता के भरोसे को बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!